Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विभिन्न समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें एक महीने के भीतर उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। लाभ के पद के मामले में विधायक के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के खतरे का सामना कर रहे सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय में शिक्षकों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों और छात्रों से मुलाकात की। एक अधिकारी ने कहा, राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल उम्मीदवारों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और छात्रों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने नियमितीकरण और लंबित वेतन सहित अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जायेगा और एक महीने के भीतर उनका समाधान किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,983