Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : फर्जी आधार-पहचान पत्र बनाने वाला गिरोह धराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : फर्जी आधार-पहचान पत्र बनाने वाला गिरोह धराया
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र बनाकर बैंकों में खाता खोलकर बैंकों को चूना लगाने वाले एक गिरोह का रांची के लालपुर पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह पहले तो फर्जी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनाता था। उसके बाद अलग-अलग बैंकों में नकली आधार कार्ड और पहचान पत्र से ही खाते खुलवा लेता था। रांची एसएसपी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए लालपुर पुलिस की टीम ने गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दर्जनभर फर्जी आधार कार्ड, पहचान पत्र और बैंकों के पास बुक बरामद किए हैं। दरअसल, हाल के दिनों में फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र के जरिए बैंकों में खाते खोलकर और उसी के आधार पर लोन लेकर बैंकों से ठगी करने के मामले सामने आ रहे थे। मामले की जानकारी जब बैंक अधिकारियों के द्वारा पुलिस को दी गई तब इस गिरोह के पीछे पुलिस ने अपनी दबिश दी। मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि पुलिस की रेड अभी भी जारी है। रांची पुलिस के द्वारा देर शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन