Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लाभुकों को समय पर उपलब्ध करायें राशन : उपनिदेशक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लाभुकों को समय पर उपलब्ध करायें राशन : उपनिदेशक
विज्ञापन
टीम एबीएन, मेदिनीनगर/ रांची। उपनिदेशक, खाद्य अनिल कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला आपूर्ति विभाग के कार्यों की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तीनों जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को लाभुकों को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि गोदाम से अनाज के उठाव में कदापि विलंब नहीं करें। समय से खाद्यान्न का उठाव करते हुए लाभुकों को समय से एवं निर्धारित मात्रा में अनाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें। साथ ही जिन स्थानों पर बैकलॉग है, उसे तत्काल क्लियर करते हुए लाभुकों को अनाज देना सुनिश्चित करें। उपनिदेशक ने कहा कि योजना का लाभ हर राशनकार्ड धारियों को मिलनी चाहिए। अनाज उपलब्ध कराने में विलंब की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने डाकिया योजना के तहत आच्छादित आदिम जनजाति परिवारों को उनके निवास स्थान तक अनाज का पैकेट नि:शुल्क उपलब्ध कराने में विलंब नहीं करने को कहा। साथ 10 से कम राशन कार्ड वाले राशन डीलरों एवं छह माह से अनाज का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया। वहीं मीलों में भेजे जाने वाले धान का लेखा-जोखा सही से रखने को कहा। बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में पलामू के जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, गढ़वा जिले से अंचल अधिकारी मयंक भूषण एवं लातेहार के जिला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन