Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राजभवन के समक्ष आज से आत्मा कार्मिक संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजभवन के समक्ष आज से आत्मा कार्मिक संघ की बेमियादी हड़ताल शुरू
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड आत्मा कार्मिक संघ रांची के तत्वावधान में प्रदेश के सभी आत्मा कर्मी आज से राजभवन के पास अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये हैं। संघ का एक सूत्री मांग है कि आत्मा में कार्यरत परियोजना निदेशक, उप परियोजना निदेशक, लेखापाल, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक अनुसेवक, सभी कर्मचारियों का उनकी योग्यता के अनुसार कृषि विभाग में और समकक्ष विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाये। हम सभी आत्मा में विगत 10 से 12 वर्षों से बिना सेवा टूट के लगातार सेवा देते आ रहे हैं। हम सभी कृषि विभाग और समिति से मिलने वाले प्रशिक्षण ले चुके हैं। अर्थात पूर्णतया प्रशिक्षित और अनुभवी हैं। सरकार इसके बावजूद नई नियुक्ति करने के लिए प्रक्रिया अपना रही है। परंतु हम लोगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। हम सभी आत्मा कर्मी लगभग 542 की संख्या में कार्यरत हैं, जबकि विभाग में 2000 से ज्यादा पद रिक्त है। रिक्ति के विरुद्ध हम लोगों का समायोजन किया जाता है, तो सरकार पर ज्यादा वित्तीय भार नहीं पड़ेगा और न ही अलग से प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है। हम लोगों के द्वारा लगातार कृषि विभाग और अन्य विभाग का काम करवाते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के मेला पर्व स्कूल परीक्षा में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त करते हैं। इन सभी कार्यों का सफलतापूर्वक हम लोग कार्य करते आ रहे हैं, जिसके कारण विभाग हमेशा अपने लक्ष्य को प्राप्त करता आया है। हम सभी पूर्व में विभाग में अपनी मांग का मेमोरेंडम दिये। लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। हम लोग अजीज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आ गए हैं जब तक मेरा समायोजन नहीं होता है। मणिपुर राज्य में जिस प्रकार सरकार के द्वारा सभी आत्मा कर्मी का नियमितीकरण किया गया, इसी प्रकार इस लोक कल्याण वाली सरकार से उम्मीद है कि मणिपुर के तर्ज पर हम लोगों का धारित योग्यता के अनुसार समायोजन किया जाए। मौके पर अध्यक्ष मोतीलाल रजक, उपाध्यक्ष दीनानाथ भगत, सचिव राजन मिश्रा, अंजीव कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, शिव नारायण गोप मीडिया प्रभारी, सुधीर कुमार, आयोजक सहित 400 से अधिक कर्मी धरना में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,929