Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लायें अधिकारी : सत्यानन्द भोक्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लायें अधिकारी : सत्यानन्द भोक्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के श्रम नियोजन प्रशिक्षण सह कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सोमवार को यहां सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और योजनाओं धरातल पर उतारने तथा उसमें पारदर्शिता लाने के लिए अधिकारियों को कई निर्देश दिये। भोक्ता ने आज यहां सोमवार को समाहरणालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके पर डीसी आबू इमरान तथा सिमरिया विधायक किशुन दास के अलावा बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा उसमें पारदर्शिता लाने के लिए जहां एक ओर सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर अधिकारी भी अपने इलाकों में जाकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करें ताकि उक्त योजनाएं गरीबों तक पहुंच पायें।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,981