एबीएन सेंट्रल डेस्क। दलित सेना की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) इंद्रा कुमारी ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने गांव के बारे में अनुसूचित जाति से संबंधित बढ़ते अपराध के बारे में अवगत कराया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि 2016 के बाद से बिहार में कोई भी अनुसूचित, जनजाति, महिला आयोग का गठन ही नहीं किया गया। जिससे इस वर्ग से आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। वे विकास योजनाओं से भी वंचित हैं। उन्हें दिलाने में किसी की कोई भूमिका नहीं दिख है, जो दुख का विषय है।