Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : हाइवा से टकरायी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : हाइवा से टकरायी बाइक,  दो युवकों की दर्दनाक मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। इटकी थाना के इटकी मोड़ के पास ब्रांबे जाने वाली सड़क पर बाइक और हाइवा में सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी मृतकों की पहचान ईटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव निवासी मंगरु उरांव और अजय कुजूर के रूप में की गयी है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चितरकोटा से वापस अपने घर पलमा गांव लौट रहे थे, उस दौरान उनकी बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। इसी दौरान रानीखटंगा गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद बालू लदा हाइवा भी पलट गया। जैसे ही हादसा हुआ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने देखा का युवकों की मौत हो गई है। वहीं हाइवा के चालक और खलासी भी मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर मौते पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी। इसके अलावा पुलिस ने दोनों वाहनो को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। हादसे के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि वहां सड़क काफी खराब है और इसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। वहीं ग्रामीणों का ये भी कहना है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था, अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन