Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार गिराने के लिए हर कोशिश कर रही भाजपा, लेकिन रहेगी फेल : हेमंत सोरेन

सरकार गिराने के लिए हर कोशिश कर रही भाजपा, लेकिन रहेगी फेल : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा येन-केन-प्रकारेण उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रही है। वह इसके लिए हर तरीके के हथकंडे अपना रही है। यहां तक के लिए उनके पिता और 82-84 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी फंसाने की कोशिश की जा रही है। हेमंत सोरेन ने ये बातें शनिवार को रांची में अपने बड़े भाई स्व दुर्गा सोरेन की 54वीं जयंती पर रांची के लोआडीह में उनके स्मारक स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कहीं। इस कार्यक्रम में सांसद शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, सांसद महुआ माजी और स्व दुर्गा सोरेन की पत्नी विधायक सीता सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य के लंबे संघर्ष में कई अगुआ साथी, मार्गदर्शक, पिता तुल्य एवं बड़े भाई समान वीर शहीदों ने अपना घर-द्वार छोड़कर इस राज्य के लिए सर्वस्व समर्पित किया। लंबे संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य हमें मिला, परंतु राज्य गठन के 20 वर्ष पूरे होने के बाद भी जो विकास और उन्नति का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था वह टूटता और बिखरता नजर आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में समस्त झारखंडवासियों ने पूरी ताकत और शिद्दत के साथ अपनी सरकार बनायी है। हमारी सरकार सभी के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटने का काम कर रही है। कोरोना संक्रमण काल से निकलते हुए हमारी सरकार ने राज्य में सकारात्मक माहौल बनाने का काम किया है। हमारी सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं और जनहित के कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। हमारी सरकार को गिराने का षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,108