झारखंड
गणिनाथ जयंती समारोह में भक्ति गीतों पर झूमे लोग
ABN Bureau
•
10 Sep, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
3 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, भंडरा। मध्यदेशीय वैश्य समाज के तत्वावधान में चट्टी में दस सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती मनाई गई। स्थानीय गणिनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित इस जयंती समारोह में लोहरदगा, रांची, गुमला, लातेहार जिले के काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए और बाबा के बताऐ चार मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिसमें कहा कि वचन वेदों का अध्ययन करना, काम क्रोध और मोह का त्याग करना, सच्चाई और धर्म का पालन और नारी का सम्मान करना शामिल है। इससे पूर्व महिलाओं ने बाबा गणिनाथ के पूजन हवन के बाद लोगों ने मंदिर प्रांगण में भगवा झंडोत्तोलन किया। बच्चों के प्रतियोगी कार्यक्रमों में डांस, घड़ा फोड़ और कुर्सी रेस में सफल संजना गुप्ता, नित्या, अनिस्का, रीमा, आकृति, अनीता और सुनीता गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस बीच कमेटी द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में रांची के जाने माने कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों को झूमने के लिये मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में कृष्ण प्रसाद, रघुवीर प्रसाद, अवध बिहारी, रामसेवक साहू, जगदीश साहू, मथुरा साहू, रामकुमार साहू, शंकर साहू, गोविंद साहू, ईश्वर साहू आदि विभिन्न जिलों के अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में शंभु प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, रामजी गुप्ता, केदार प्रसाद, विनीत गुप्ता, बबन, दीपक, दिलीप, संदीप, नयन, सुबोध गुप्ता, आकाश आदि समाज के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन