Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पुंदाग की स्वर्णिम का उम्दा प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एसआर डीएवी पुंदाग की स्वर्णिम का उम्दा प्रदर्शन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पीएनबी मेट लाइफ की ओर से विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने के उद्देश्य से मोस्ट टीनएजर पार्टिसिपेटिंग इन ए बैडमिंटन टूर्नामेंट के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 7 सितंबर से 9 सितंबर तक रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम में किया गया, जिसमें पूरे राज्य से लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग की छठी कक्षा की छात्रा स्वर्णिम ने अंडर-13 आयु वर्ग में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि अभी तो बस शुरुआत है। अपनी प्रतिभा को परिश्रम से निखारने का यही समुचित समय है। इसी प्रकार अभ्यास करते हुए स्वर्णिम अपने नाम को सार्थक बना सकती है एवं स्वर्णिम इतिहास रच सकती है। सतत प्रयास ही सफलता की सीढ़ी है। उन्होंने स्वर्णिम को निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी एवं आगामी डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में उम्दा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं भी दी। स्वर्णिम की इस सफलता पर विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष कुमार जयसवाल सहित सभी अध्यापक - अध्यापिकाओं ने उसे बधाई दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,255