टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। आरपीएफ कोडरमा के अधिकारी व जवानों ने कोडरमा पोस्ट पर पंजीकृत मु.अ. संख्या 07/2005 दिनांक 12/04/2005 अंतर्गत धारा 3 आरपी (यू पी) एक्ट के 17 वर्षों से फरार अभियुक्त शेख रहमान, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता शेख ग्यासुद्दीन सा. निम्दीगा वार्ड नंबर 09, थाना उल्बेरिया, जिला हावड़ा, वर्तमान सकिन गंगाराम वार्ड न 32, जिला हावड़ा (पश्चिम बंगाल) को स्थानीय थाना उल्बेरिया के सहयोग से छापेमारी कर उसके निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद प्रेम कार्रवाई के लिए अग्रिम करवाई के लिए रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी पूमरे गया के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया। विदित हो की उपरोक्त अभियुक्त ने दिनांक 12 अप्रैल 2005 को नीलांचल एक्सप्रेस में बुकशुदा सामानों की चोरी की थी।