Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डोरंडा कॉलेज में प्रोफेसर की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों का प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डोरंडा कॉलेज में प्रोफेसर की पिटाई से आक्रोशित शिक्षकों का प्रदर्शन, सुरक्षा की मांग
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची के डोरंडा कॉलेज में प्रोफेसर से मारपीट की घटना के बाद कॉलेज के शिक्षक अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को आक्रोशित शिक्षकों ने कॉलेज गेट के सामने प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज गेट के सामने सभी प्रोफेसर एक साथ इकट्ठा होकर अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते नजर आये। हालांकि प्रोफेसर की पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर मतिउर रहमान की पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डोरंडा यूनुस चौक के रहने वाले दानिश को धनबाद के मैथन से धर दबोचा, यह गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात हुई है। दानिश के अलावा तस्लीम और शाहिद को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को पुलिस आगे की कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। रांची के डोरंडा कॉलेज में गुरुवार को इंटरमीडिएट सेक्शन के साइंस प्रोफेसर इंचार्ज मतिउर रहमान की कुछ असामाजिक तत्वों ने कॉलेज के अंदर ही पिटाई कर दी थी, जिसमें उन्हें काफी चोट आई। प्रोफेसर के साथ मारपीट कॉलेज परिसर में ही की गई। इस संबंध में डोरंडा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। इस मामले पर कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,315