टीम एबीएन, कोडरमा। एनआईओएस के द्वारा सेक्रेड हार्ट स्कूल में 10 सितंबर को जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में एनआईओएस रांची के अगापित टोप्पो, सुरेंद्र मांझी, कुमार गौरव और अमित कुमार शर्मा वक्ता के रूप में मौजूद थे। सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य नवीन कुमार ने इनका स्वागत किया और परिचय कराया। इसके बाद कुमार गौरव ने एनआईओएस द्वारा चलाए जा रहे पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रों के अलावा नौकरी पेशा से जुड़े लोग भी इससे अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसमें इंप्रूवमेंट परीक्षा भी दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश में तीन प्रकार का बोर्ड हैं जिसमें एनआईओएस भी शामिल है। इससे प्राप्त सर्टिफिकेट देशभर में मान्य है। उन्होंने बताया कि इससे डिग्री हासिल करने में उम्र की बाध्यता नहीं होती। देशभर में एनआईओएस के 74 हजार और झारखंड में 150 केंद्र संचालित हैं। यहां वर्ग 3, 5 और आठ की परीक्षा भी होती है। उन्होंने बताया कि एनआईओएस में 150 वोकेशनल कोर्स की सुविधा उपलब्ध है। कोडरमा जेल के कई कैदी भी एनआईओएस से रजिस्टर्ड हैं। जबकि दूसरे वक्ता के रूप में मौजूद सुरेंद्र मांझी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी, मैरी कॉम और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी भी एनआईओएस के छात्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की इंक्वायरी के लिए 9430161255 पर फोन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि है संस्था वैसे लोगों के लिए है जो नियमित रूप से पढ़ाई ना कर स्वतंत्र छात्र के रूप में पढ़ते हुए डिग्री हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने दसवीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों से कहा कि ऐसे छात्र बाहर में रहकर जब मेडिकल, इंजीनियरिंग की तैयारी करते हैं तब इस बीच में वो एक वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं। उनका सर्टिफिकेट मान्य रहेगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार, दीपक सर्राफ, आशुतोष गौतम, शंकर कुमार, सतीश कुमार, अभिलाषा, विक्की कुमार समेत कई अभिभावक और बच्चे मौजूद थे।