Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गढ़वा : पेट्रोल डालकर युवक को युवक को जलाने का प्रयास

गढ़वा : पेट्रोल डालकर युवक को युवक को जलाने का प्रयास
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा/रांची। झारखंड के गढ़वा जिले में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। युवक इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसे युवक की पहचान दीपक सोनी के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि हाथापाई के बाद उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। उंटारी थाने के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि विवाद के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, दीपक के एक परिजन ने बताया कि उन्हें दीपक ने बताया कि कसामुद्दीन नामक व्यक्ति ने उस पेट्रोल डाला और फिर आग लगा दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,211