Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 461
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : दो डेड बॉडी मिलने से सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : दो डेड बॉडी मिलने से सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजधानी में अलग-अलग स्थानों से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। दोनों मृतकों के शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। शव को देखकर यह पता चलता है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे दूसरी जगह फेंक दिया गया है। रांची के मांडर और चुटिया इलाके से दोनों शव बरामद हुए हैं। शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब मांडर थाना क्षेत्र के मलटुटी- ब्राम्बे, बड़ा पुल के नीचे एक अज्ञात शव बरामद किया गया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों के द्वारा दूसरी जगह हत्या कर शव को छुपाने के नीयत से पुल के नीचे फेंका गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मांडर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। शव की तस्वीर लेकर सभी थानों में उसे भेजा गया है ताकि उसकी पहचान हो सके। वहीं दूसरा शव रांची के चुटिया इलाके में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद युवक के शव को वहां लाकर फेंक दिया गया है।
विज्ञापन