Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बूढ़ापहाड़ से चाइनीज बम, 106 लैंड माइंस, भारी मात्रा में गोली और नक्सल सामग्री बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बूढ़ापहाड़ से चाइनीज बम, 106 लैंड माइंस, भारी मात्रा में गोली और नक्सल सामग्री बरामद
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर मौजूद बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों खिलाफ अभियान के दूसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। खराब के मौसम के कारण दूसरे दिन अभियान को रोक दिया गया है। मंगलवार को अभियान के क्रम में सुरक्षाबलों को 106 से अधिक अलग-अलग तरह लैंडमाइन और 350 से अधिक गोलियां मिली हैं अभियान के क्रम में मौके 35 अलग-अलग तरह की सामग्री जब्त किया गया है। बूढ़ा पहाड़ पर माओवादियों के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान जारी है। माओवादियो ने सारी सामग्री को एक बंकर में छिपा कर रखा था। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बंकर को ध्वस्त किया और सभी सामग्री को जब्त कर लिया है। माओवादियो के पास से चाइनीज लैंडमाइंस के अलावा अन्य तरह की सामग्री मिली है। माना जा रहा है कि ये पहली बार है कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में चायनीज सामग्री मिली है। 10 किलो का सिलेंडर बम 02 , तीन किलो का लैंडमाइन 11, दो किलो का लैंडमाइन 07, एक किलो लैंडमाइन 06, टीफिन बम 5, प्रेशर कूकर बम 01, तीर बम 25, चाइनीज सिलेंडर ग्रेनेड 1, चाइनीस ग्रेनेड 35, चाइनीस कोन ग्रेनेड 3, अमोनियम नाइट्रेट 2 किलो, 2 किलो यूरिया, अर्ध निर्मित बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, ड्रिल मशीन, विभिन्न तरह के 15 पाइप, 20 फीट अल्मुनियम सीट, 5 किलो नट बोल्ट, हैंडपंप सिलेंडर, एसएलआर का 350 गोली, केन लैंडमाइंस 16, प्रेसर लैंडमाइंस 03, 500 मीटर कोडेक्स वायर, 130 एविल इंजेक्शन, 130 नीडल इंजेक्शन, 100 साइकिल ट्यूब मिला है। बूढ़ापहाड़ के इलाके में अभियान को लेकर लातेहार एसपी अंजली अंजन खुद कैंप कर रहे हैं। भारी बारिश और नदी में पानी भरने के कारण सुरक्षाबल अभियान के बाद छिपादोहर के इलाके में लौट रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,753