Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची स्टेशन पर उमड़ी हजारों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची स्टेशन पर उमड़ी हजारों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए हो रही धक्का-मुक्की
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मौर्य एक्सप्रेस और हटिया-पटना ट्रेन में चढ़ने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें शिव-शिष्य परिवार के जनक स्वामी हरिंद्रानंद जी के अंतिम दर्शन करने व अंतिम संस्कार में शामिल होने और अग्निवीर बहाली में शामिल होने रांची आनेवालों की संख्या अधिक थी। भीड़ इतनी हो गयी कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म से पार्किंग तक पैर रखने की जगह तक नहीं बची थी। प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन के आने का एनाउंसमेंट होते ही सवार होने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। लगभग भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी। स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के जवानों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इससे वे नाराज हो गये और रेलवे अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोग ट्रेन के शौचालय, गेट, स्लिपर क्लास व एसी बोगी में जहां जगह मिली, बैठ गये। जानकारी के अनुसार, एक हजार से अधिक लोगों की ट्रेन छूट गयी। इनमें दोनों ट्रेन में पूर्व से सीट आरक्षित करानेवाले सैकड़ों लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,196