टीम एबीएन, धनबाद/रांची। जिला में बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में गुरुद्वारा के पास निजी फाइनेंस कंपनी में लूट की मंशा से कुछ अपराधी घुस आये। हथियार दिखाकर कर्मचारियों को भयभीत करने की कोशिश की गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर पूरी टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को पुलिस की गोली लगी है, जिसकी मौत होने की खबर आ रही है। वहीं पुलिस ने 2 अपराधियों को दबोचा लिया है।