Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी तिहरे हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध और माओवादी कनेक्शन बनी वजह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी तिहरे हत्याकांड का खुलासा : अवैध संबंध और माओवादी कनेक्शन बनी वजह
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी/रांची। झारखंड के खूंटी में हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में मृतक के भतीजे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार भतीजा ग्राम प्रधान बनना चाहता था जिस वजह से उसने ग्रामीणों के साथ मिलकर ही इस पूरे मामले की साजिश रची। इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ कि मृतक माओवादियों को अक्सर अपने घर बुलाता था और ग्रामीणों को भी तंग किया करता था जिससे ग्रामीण भी मृतक से परेशान थे। खूंटी के लड़की प्रखंड के कोदोलेबे गांव में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ग्राम प्रधान के 19 वर्षीय भतीजे पर ही इस पूरे हत्याकांड की साजिश का आरोप लगा है। आरोपितों में भतीजा सिंगराय, चंबरा चुटिया पूर्ति, बिरसा हरिबिना, विक राय हरिबीना, जाबोर चिट्ठा पूर्ति शामिल हैं। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष भी अपना जुर्म स्वीकार किया है और बताया है कि ग्राम प्रधान दयाल सिंह मुंडा उर्फ सुखराम मुंडा ग्रामीणों को परेशान करने और उन्हें मारने पीटने को लेकर कई बार नक्सलियों को भी अपने घर में बुलाया था और ग्रामीणों की पिटाई की थी। से लेकर ग्रामीणों में उसके प्रति नाराजगी थी। वहीं गांव की एक महिला के साथ भी ग्राम प्रधान का अवैध संबंध था, जिससे ग्रामीण भी उससे नाराज रहते थे। वही यह बात भी सामने आई है कि सुखराम मुंडा गांव का ग्राम प्रधान था और उसके रहते उसका भतीजा ग्राम प्रधान नहीं बन सकता था जिस वजह से उसने इसकी साजिश रची और बाप बेटे दोनों को रास्ते से हटाने के साथ साथ उसकी बहू को भी पीट पीट का मारा डाला। खूंटी के एसपी अमन कुमार ने बताया कि पूरे गांव में 22 परिवार हैं और करीब-करीब ज्यादातर ग्रामीण इस हत्या में शामिल थे। फिलहाल पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है, वही गांव के बाहर के भी कुछ लोग इस खूनी वारदात को अंजाम देने को लेकर गांव पहुंचे थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,758