Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, 5 IED केन बम बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुरक्षाबलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, 5 IED केन बम बरामद
विज्ञापन
चाईबासा। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये दो-दो किलो के 5 केन आईईडी बम बरामद किया है। सीआरपीएफ बीडीडीएस टीम ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबुरा झरझरा नया मार्केट के आसपास जंगल में आईईडी बम छुपाकर रखा है। सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। सीआरपीएफ 60 ब‍टालियन और जिला पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें टीम को सफलता भी मिली।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,598