Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षक ज्ञान का अविरल रहने वाला स्रोत है, जो लाखों छात्रों के भाग्य निर्माता : डॉ राजाराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षक ज्ञान का अविरल रहने वाला स्रोत है, जो लाखों छात्रों के भाग्य निर्माता : डॉ राजाराम महतो
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा उच्च विद्यालय, तैमारा, बुंडू, रांची में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजाराम महतो सलाहकार सदस्य राष्ट्रीय पुस्तकालय भारत सरकार उपस्थित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ महतो ने कहा ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य जीवन की दिशा में ले जाता है। जिस तरह से एक शिल्पकार पत्थर को तराशकर उसे मूर्ति का आकार देता है और कुम्हार कच्ची मिट्टी को तपाकर उसके विकारों को दूर करता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। डॉ महतो शिक्षक ज्ञान का वह अविरल रहने वाला स्रोत बताया, जो लाखों छात्रों के भाग्य का निर्माण करता है। उन्होंने कहा वह ज्ञान का एक ऐसा भंडार है, जो दूसरों को बनाने में खुद को भी भुला देता है। कहा जाता है कि एक बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां पहली गुरू होती है, जो अक्षरों का बोध कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते हैं, जो हमें काबिल बनाते हैं और सांसारिक बोध कराते हैं। कार्यक्रम में गणेश प्रमाणिक पूर्व प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह गोंझू, बहला पाहन, जोगेश्वर अहिर, भूतपूर्व प्रधानाध्यापक दिव्याल संजय तिर्की, सहायक शिक्षक कपिलेश्वर महतो, जितेश कुमार नायक, जयप्रकाश लकड़ा, दीपक कुमार सीट, शारिक अली, श्वेता प्रदिता तिग्गा, यशोदा कुमारी, हेमलता कुमारी, आशा लकड़ा, अनुपम पुष्पा बाखला, फुलमनी खलखो, माधुरी केरकेट्टा, स्मिता प्रसाद जूली नायक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,639