टीम एबीएन, रांची। शिक्षक आत्मा का शिल्पकार है। शिक्षक की दिव्य दृष्टि से शिष्य के जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है उक्त बातें राजकीय संस्कृत महाविद्यालय रांची के प्राचार्य डॉ राम नारायण पंडित ने कहीं । इस अवसर पर बोलते हुए डॉ शैलेश मिश्र ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की महती भूमिका है। मौके पर ज्योतिर्विज्ञान विभाग रांची विश्वविद्यालय के अध्यापक डॉ एसके घोषाल, अभिषेक कुमार पाठक, सतीश चंद्र मिश्र, राजीव कुमार मिश्र, अविनाश, प्रवेश, दीपक एवं राहुल आदि उपस्थित थे।