टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव विद्यालय में आज शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने इस अवसर पर शिक्षकों को को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य ने अब्राहम लिंकन का एक उद्धरण सुनाया जिसमें वर्तमान समय का सदुपयोग करने की बात कही गई थी। बच्चों ने इस अवसर पर नृत्य, गीत, लघु हास्य नाटिका और भाषण प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।