झारखंड
गोस्सनर कॉलेज : वैक्सीनेशन कैंप में 150 लोगों को लगा टीका
ABN Bureau
•
05 Sep, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 सितंबर दिन सोमवार को गोस्सनर कॉलेज एनएसएस विंग की ओर से सेमिनार हॉल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कॉलेज के स्टाफ, विद्यार्थी एवं कॉलेज से बाहर के लोगों को टीका दिया गया। इसमें 120 बूस्टर डोज और फर्स्ट तथा सेकंड कोरोना टीका दिया गया। टीकाकरण में सदर अस्पताल की वेरीफायर अजीत कुमार सिन्हा, संतोष सिंह, एएनएम नर्स सरिता, नीतू कुमारी और अवंती कुमारी ने सहयोग किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर इलानी पूर्ति और एनएसएस प्रोग्राम आफिसर प्रोफेसर अनिता अंजू खेस्स ने एनएसएस वॉलिंटियर्स और विद्यार्थियों को कोरोना टीका और बूस्टर लेने के लिए प्रेरित किया। वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में एनएसएस प्रोग्राम आफिसर प्रोफेसर अनिता अंजू खेस्स, डॉक्टर सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ कोरनेलियुस मिंज, एनएसएस वॉलिंटियर्स पूनम कुमारी, उज्जवल कुमार, ऋषभ कुमार, विशाल कुमार प्रमाणिक, ऋषभ रंजन, आस्था दीप, राहुल गुप्ता, राजवीर सिंह,रोहन चौधरी, राज वर्मा, संदीप साहू, अंकित कुमार सहित अन्य वॉलिंटियर्स अपना महत्वपूर्ण योगदान दिये।
विज्ञापन