Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के सदस्यों ने बनाई संगठन की मजबूती की रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के सदस्यों ने बनाई संगठन की मजबूती की रणनीति
विज्ञापन
टीम एबीएम, रांची। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के तत्वावधान में कांके रोड कृषि भवन में एक बैठक की गई, जिसमें संघ के सदस्यों का प्रमाण पत्र उन्हें दिया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच झारखंड बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन जी का ओजस्वी उद्बोधन सुनने को मिला। जिससे सारे कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और लोगों ने अपनी सुरक्षा की गारंटी लेने की शपथ भी ली। मौके पर ब्रह्मर्षि समाज के चतरा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने युवाओं को संगठन को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र दिया। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने लोगों को संगठित, सक्रिय, जागृत और सुरक्षित रहने को कहा। अन्य वक्ताओं ने भी अपना संबोधन दिया। मौके पर संघ के महासचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सिंह एवं संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,153