Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ : राकेश अध्यक्ष और पत्रकार अनुज बने बेढ़ना केंद्र युवा प्रकोष्ठ के सचिव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ : राकेश अध्यक्ष और पत्रकार अनुज बने बेढ़ना केंद्र युवा प्रकोष्ठ के सचिव
विज्ञापन
टीम एबीएन, इटखोरी/चतरा।अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ बेढ़ना केंद्र के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का चयन रविवार को किया गया। जिससे लेकर दैहर (हजारीबाग) ग्राम में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता केंद्र के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर पांडेय ने किया। वहीं बैठक में महासंघ के अधिकारी बिनोद कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बेढ़ना केंद्र के दैहर, बेढ़ना, एरकी, परसौनी, केमो और करनी ग्राम के सैकड़ों श्रोत्रिय ब्राह्मण शामिल हुए। जहां दैहर निवासी राकेश कुमार पांडेय पिता बोधराज पांडेय और एरकी/बलिया निवासी पत्रकार अनुज कुमार पांडेय पिता स्व उमाशंकर पांडेय को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। बैठक में समाज के युवाओं को एकजुट करने व परसौनी में श्रोत्रिय भवन निर्माण कार्य को गति देने समेत सामाजिक कार्य को आगे बढ़ाने के लिए युवा प्रकोष्ठ का चुनाव किया गया। प्रदेश सह महासंघ से पहुंचे अधिकारी बिनोद कुमार पाण्डेय व केंद्र के अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर पांडेय, सचिव रामकिशुन पांडेय, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडेय, अधिवक्ता इंदु भूषण पांडेय आदि ने इन नवचयनित अधिकारियों का ताली बजाकर स्वागत किया। वहीं मौके पर सुभाष पांडेय, कैलाश पांडेय, करुणाकर पांडेय, बिपिन बिहारी पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, मिथिलेश कुमार पांडेय, विजय कुमार पांडेय, धीरज कुमार पांडेय, रविंद्र पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, रमाकांत पांडेय, उदय कुमार पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, सुबोध कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, वासुदेव पांडेय, रामनाथ पांडेय, युगल किशोर पांडेय, शंभू नाथ पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, राधा कुमार पांडेय, विनोद पांडेय, सुधीर कुमार पांडेय, बद्री पांडेय, आशीष पांडेय, कुलदीप कुमार पांडेय, सुरेंद्र कुमार पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, नवनीत कुमार पांडेय मंगलेश पांडेय, मनीष कुमार एवं सतीश कुमार पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,714