टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच आज यूपीए विधायकों की छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड वापसी हो रही है। यूपीए विधायकों को लेने के लिए रांची एयरपोर्ट पर तीन बसें पहुंची हैं।
झारखंड में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच आज यूपीए विधायकों की छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखंड वापसी हो रही है। यूपीए विधायकों को लेने के लिए रांची एयरपोर्ट पर तीन बसें पहुंची हैं। इन्हीं तीन बसों में बैठाकर यूपीए के सभी विधायकों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के अंदर ले जाया जायेगा। यहां सभी विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि 5 सितंबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम हेमंत सोरेन बहुमत प्रस्ताव पेशकर शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं विधायकों की सुरक्षा पर भाजपा नेताओं ने जमकर चुटकी ली। भाजपा नेताओं का कहना है कि सोरेन को डर है कि कहीं उनके विधायक बीच रास्ते में हाईजैक न हो जाएं। साथ ही बहुमत परीक्षण के दौरान सरकार न चली जाये। इसलिए सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।