Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआईपी सेंटर में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआईपी सेंटर में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कटहल मोड़, रांची स्थित एसआईपी अबेकस सेंटर में आज स्थापना दिवस सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद प्रकाश, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू एवं हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक नवीन जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि एसआईपी द्वारा सिखाई जाने वाले शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व को शून्य दिया है जिसके बिना चांद की दूरी पता कर पाना असंभव था। अपने संबोधन में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू एवं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने एसआईपी सेंटर की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मौके पर राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विजेता छात्रों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एसआईपी अबेकस के झारखंड प्रमुख इकबाल सिंह होरा ने अभिभावकों को सफल अभिभावक बनने के मंत्र बतायें। सेंटर हेड बीना कुमारी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश चौधरी, लाल प्रमोद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अविनाश शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,464