Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सदर प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सदर प्रखंड में दिव्यांग बच्चों के लिए लगा शिविर
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखण्ड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में सदर प्रखंड लोहरदगा, भंडरा और सेन्हा के सभी दिब्यांग छात्र- छात्राओं का सदर प्रखंड लोहरदगा में प्रखंड स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कैम्प का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी अम्बुज्या पांडेय, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक पांडेय, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जीवन नायक ने संयुक्त रूप से किया। कैम्प में सभी दिव्यांगों का उनके जरूरत के अनुसार जीवन सुलभ सहायक सामग्री वितरित किया गया। भुबनेश्वर एलिम्को द्वारा उपस्थित डॉ आकांक्षा जोसिया, डॉ गुरुदत्त, डॉ शशांक पांडेय द्वारा जांच कर 14 दिव्यांगों को कान का मशीन/ 02 को ट्राई रिक्सा/04 को वैशाखी/ 05 को व्हीलचेयर/10 को एम आर किट/05 को शूज जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। मौके पर सभी उपस्थित बच्चों का कैम्प में ही रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी आवश्यक फॉर्म तकनीशियन धीरज पटेल, शीलवंती मिंज, रिसोर्स शिक्षक, शबाना खातून आदि में कैम्प में किया। मौके पर मंजू कुमारी, बीपीओ, अनिल सिंह, एसीओ, सीमा शर्मा, त्रिसंध्या प्रजापति, जीतेन्द्र मित्तल, संयुक्ता देवी, गौतम यादव सहित सभी बीआरपी, सीआरपी और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,200