Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दम घोंटता दुमका... अंकिता के बाद अब नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दम घोंटता दुमका... अंकिता के बाद अब नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका/रांची। झारखंड में अभी दुमका की अंकिता का मामला अभी सुलझ नही पाया, वहीं, एक और नाबालिग की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय थाना के श्रीअमड़ा से पुलिस को किशोरी का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला, किशोरी की उम्र 14 साल के आसपास है और वह आदिवासी समुदाय से रानेश्वर थाना इलाके के रंगलिया पंचायत की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा कि शनिवर सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी तो उन्होने पुलिस की सूचित किया। मौके पर पहुंचे यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी सुजीत उरांव ने शव कब्जे में लिया। किसी ने बताया कि यह किसी के घर में काम करती है, बाद में उस युवती की शिनाख्त हुई। सूत्रों के मुताबिक, रंगलिया के कोचीया डगाल की रहने वाली युवती दुमका के जामा में अपनी मौसी के घर काम करती थी, अरमान अंसारी नामक मुस्लिम युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और उसे गर्भवती कर दिया, जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो एक साजिश के तहत युवती की हत्या कर दी गई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 समेत पॉस्को एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसरों ने की पुष्टि : डीआईजी सुदर्शन मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई, इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, जिले के एसपी अम्बर लकड़ा ने कहा कि इस केस में अरमान अंसारी नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि एसपी ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,209