टीम एबीएन, रांची। दुमका की बहन अंकिता के अपराधी कट्टरपंथी जिहादी शाहरुख एवं उनके साथियों को फांसी देने की मांग को लेकर कट्टरपंथी जिहादियों एवं मुस्लिम तुष्टीकरण करने वाले सरकार की पुतला दहन झारखंड प्रांत के राजधानी रांची हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर सहित सभी जिला केंद्रों में किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू व प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा है झारखंड में जिहादी मानसिकता वाले कट्टरपंथियों के द्वारा हिंदू बहनों को लव जिहाद का शिकार करना बंद करें नहीं तो इसका उत्तर भी उसी के कुकृत्य के अनुसार ही होगा। हिंदू समाज का धैर्य का परीक्षा न ले। जिहादियों के गुंडागर्दी को अब हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। नेताद्व्य ने कहा सरकार की मुस्लिम तुष्टीकरण चरम सीमा पर पहुंच गया है। सरकार अपनी मानसिकता को बदले अन्यथा बाध्य होकर हिंदू समाज सड़क पर उतरेगा। सरकार फास्ट ट्रैक न्यायालय के द्वारा ट्राईल कर बहन अंकिता के मौत के सौदागर कट्टरपंथी जिहादियों को फांसी की सजा दी जाये। साथ ही परिवार को जब तक ट्रायल चले समुचित सुरक्षा मुहैया कराई जाये। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।