Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव : सम्मान समारोह के बहाने विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव : सम्मान समारोह के बहाने विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज वर्ग दशम और बारह के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि पुस्तक का निरंतर पठन-पाठन करना चाहिए और जितना हो सके मोबाइल से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ही कल के भविष्य हैं। आप पढ़ाई में अपने आप को समर्पित कर दें। आपको उसका बेहतर नतीजा मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य एमके सिन्हा ने कहा कि विद्यालय का इतिहास कीर्तिमानों से भरा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी बच्चे नये-नये कीर्तिमान बनाते रहेंगे। श्री सिन्हा ने विद्यालय के कुछ विशेष छात्र-छात्राओं का जिक्र किया जो विभिन्न जगहों पर ऊंचे पदों पर कार्यरत हैं। मौके पर डीएवी कपिलदेव के एलएमसी चेयरमैन कपिलदेव गिरि, डीएवी बारियातू के प्राचार्य वीके पांडेय, जेवीएम श्यामली के प्राचार्य एस के जेना, डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह, डीएवी हजारीबाग के प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा, डीएवी गांधी नगर के प्राचार्य एस के सिन्हा, डीएवी पुनदाग के प्राचार्य एस के मिश्रा समेत अन्य अन्य स्थानीय डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य भी मौजूद थे। प्रतिभा समारोह में बच्चों को एक मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया जबकि अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई जिसका निर्देशन काकोली दत्ता ने किया। समारोह में विद्यालय के कई अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,559