Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शहीद एतवा उरांव टूर्नामेंट : महुआजाड़ी और एसएस चांदनी चौक की टीम अगले राउंड में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शहीद एतवा उरांव टूर्नामेंट : महुआजाड़ी और एसएस चांदनी चौक की टीम अगले राउंड में
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को खेले जा रहे शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट -2022 के दूसरे दिन का पहला मैच असांरी ब्रदर्श प्रयागो और युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा बी के बीच खेला गया। असंरी ब्रदर्श ने रोमांचक मुकाबले में विकास क्लब को 2-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं अन्य मैच में जूनियर डायमंड क्लब धुधरी ने यंग स्टार क्लब कानीजाड़ी को 1-0, चितरकोटा बड़काटोली ने राज एनएच-75 को ट्राइब्रेकर में 3-1, आदर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी ने कड़े सघर्ष में गोल्डेन टीम बुढ़ाखुखरा को ट्राइब्रेकर में 5-4 दूसरे राउंड में प्रवेश किया। साथ ही जूनियर डायमंड क्लब हेसल धुधरी ने असांरी ब्रदर्श प्रयागो को ट्राइब्रेकर में 5-3, आदर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी ने चितरकोटा बड़काटोली को 2-0 को हराकर तीसरे चक्र में अगले राउंड में प्रवेश किया। तीन सितंबर को पहला मैच जूनियर डायमंड क्लब धुधरी और आदर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी के बीच होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। वहीं एक सितंबर को एसएस चांदनी चौक की टीम ने आनंद फैशन वर्ल्ड बीजूपाड़ा को हराकर सेमीफाइनल पहुंच गई। टूर्नामेंट के सफल संचालन में मो साकिब, मो इमरान अंसारी, बंझिला की मुखिया सोहंती एक्का, नंदलाल नायक, कृष्णा केवट, मो मिस्टर आयता खलखो सहित गांव के कई गणमान्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन