Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गोड्डा उपायुक्त ने किया सीएससी आधार केंद्र का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गोड्डा उपायुक्त ने किया सीएससी आधार केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन
टीम एबीएन, गोड्डा/रांची। आज दिनांक 02.09.2022 को समाहरणालय स्थित ग्राउंड फ्लोर में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त महोदय गोड्डा जिशान कमर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के दौरान उपायुक्त महोदय गोड्डा के द्वारा सीएससी मैनेजर से जिले के सीएससी केंद्रों में वीएलई की संख्या, ईकेवाईसी, सहित सीएससी केंद्रों में विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली गई महोदय के द्वारा बताया गया कि इस आधार सेंटर में लोगों को आधार कार्ड बनाने आधार कार्ड में त्रुटि को सुधार करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अब लोग आधार कार्ड से संवंंधित समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएससी जिला प्रबंधक ने उपायुक्त महोदय को बताया इसके साथ ही जिला में सभी पंचायतों में क्रमवार आधार सेवा केंद्र की शुरूवात पंचायत भवन से प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से शुरू किया जा चुका है। प्रखण्ड कार्यालय में भी कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से आधार सेवा केंद्र बनाया जायेगा। मौके पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी उमेश प्रसाद अग्रवाल, सीएससी मैनेजर पीयूष कश्यप, शशि कुमार साह, शिक्षा सलाहकार बिनोद महतो एवं आधार आॅपरेटर त्रिदेव एवं कार्तिक मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,039