Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नौ से होगी ग्रामोदय अभियान के तहत "चलो गाँव की ओर" कार्यक्रम की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नौ से होगी ग्रामोदय अभियान के तहत  "चलो गाँव की ओर" कार्यक्रम की शुरुआत
विज्ञापन
रांची। ग्रामोदय अभियान के तहत रांची में शुरू होने वाले "देहाती जायका" नाम से आप तक पहुंचने वाली सेवा की शुरुआत सांकेतिक रूप से इसी महीने के 9 तारीख से होने जा रही है। इस दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने अपील की है कि सभी अपने घरों में मल्टीनेशनल ब्रांडेड कंपनियों के पैकेज्ड, पौलिस्ड, प्रिजर्व्ड फूड मैटेरियल से धीरे धीरे छुटकारा पाएँ और शुद्ध, ताजी, पौष्टिक, संतुलित और पौष्टिक आहार को अपने घरों का हिस्सा बनाएँ। इसी आह्वान के साथ इसकी शुरुआत होगी। गाँव के किसानों, महिलाओं और युवाओं के हितों के साथ ही आप, आपके परिवार के स्वास्थ्य हितों की रक्षा भी अभियान का उद्देश्य है। ज्ञात हो कि 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से मोराबादी मैदान में गांधी प्रतिमा के सामने "देहाती जायका" का विशेष स्टाल लगाया जा रहा है। ग्रामोदय अभियान की टीम के द्वारा देहाती तरीके से निर्मित ढेंकी चावल, विभिन्न प्रकार के छिलका युक्त दाल, चना सत्तू,देहाती घी, देहाती गुड़ आदि उपलब्ध रहेगा। साथ ही कहा गया है कि सभी लोग इस अभियान को अपना सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उपस्थित हों। उक्त जानकारी ग्रामोदय अभियान से जुड़े अमृतेश पाठक और प्रकाश नारायण सिंह ने दी। विशेष जानकारी के लिए अमृतेश पाठक जी से मोबाइल नम्बर 9546151078(W) और 8340157187 पर सम्पर्क भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 90,710