Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंकिता हत्याकांड : दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कोडरमा में निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंकिता हत्याकांड : दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कोडरमा में निकाला आक्रोश मार्च, फूंका पुतला
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। अंकिता सिंह की हत्या के विरोध में जिला के मुख्य शहर झुमरी तिलैया में एक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली कला मंदिर से चलकर झंडा चौक तक पहुंची झंडा चौक में पहुंचने के बाद हत्यारा शाहरुख का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका संध्या आंचल ने किया। उन्होंने बताया कि अंकिता सिंह की हत्या के बाद पूरा देश गमगीन है। उसकी हत्या हम नारियों के ऊपर अत्याचार है। हमारी मांग है कि हत्यारा शाहरुख को फांसी दी जाए, ताकि भविष्य में कोई अन्य बेटी के साथ अंकिता जैसी घटना न घटे। साथ ही हम दुमका में कार्यरत अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने शाहरुख और उसके सहयोगी एक अन्य हत्यारा का केस लड़ने से साफ मना कर दिया। इससे स्पष्ट है कि अधिवक्ताओं में भी इस हत्या के प्रति काफी रोष है। हम बेटियों के लिए उनके मन में सम्मान भरा हुआ है। ज्ञात हो कि 23 अगस्त को दुमका की अंकिता सिंह पर शाहरुख नाम के लड़के ने पेट्रोल डालकर जला दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 5 दिनों तक इलाज के बाद 28 अगस्त को उसकी मौत हो गयी थी। आक्रोश मार्च में विभिन्न संगठनों के लोग जुटे थे, जिसमें विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, विश्व हिंदू परिषद विभाग गौरक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख पप्पू बनवास, शिव तारा के प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय, मातृशक्ति प्रांत सह प्रमुख सुषमा सुमन, इत्यादि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,830