Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अखिल भारतीय किसान सभा ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अखिल भारतीय किसान सभा ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। अखिल भारतीय किसान सभा ने जिला समाहरणालय कोडरमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह और संचालन अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कयूम उद्दीन ने किया। धरना के दौरान इंकलाब जिंदाबाद, किसान सभा जिंदाबाद, स्वामीनाथन कमीशन लागू करो, किसानों का 50,000 तक केसीसी लोन माफ करो, फसल राहत योजना अंतर्गत किसानों को 50,000 अनुदान देना होगा, सुखाड़ को देखते हुए गेहूं सरसों चना तथा रासायनिक खाद किसानों को मुफ्त दिया जाए, किसानों की लागत मूल्य के डेढ़ गुना लाभ दिया जाए आदि सवालों को लेकर जमकर नारा लगाए। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि पूरे देश में पिछले 50 वर्षों से किसान सभा किसान मांग दिवस आयोजित होते रहा है, इसी क्रम में आज कोडरमा में धरना के माध्यम से मांग करते हैं झारखंड राज्य राहत योजना से किसानों को 50,000 अनुदान दिया जाए। 50,000 तक कर्ज माफ किया जाए। रबी फसल में बीज एवं खाद निशुल्क दिया जाए। मोदी जी ने कहा था 2022 में किसानों की आय दोगुनी होगी। किसानों आय की दोगुनी नहीं हुई। बल्कि किसान कर्ज में डूबता गया; क्योंकि लागत मूल्य नहीं आया। बहुत सारे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जब तक एमएसपी लागू नहीं होगा, तब तक किसानों की हालत नहीं सुधरेगी। धरना को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि देश में देश में किसानों की हालत खराब है। स्वामीनाथन कमीशन जो अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया है, उस रिपोर्ट के मुताबिक किसानों का लागत मिलता नहीं है। बिचौलिए उनके अनाज को खा जाते हैं। कांटेक्ट खेती फेल है। किसानों की हालत सुधारने के लिए समय-समय पर निशुल्क खाद बीज देना होगा। विद्युत कनेक्शन भी फ्री देना होगा, ताकि किसान खेती कर सके। जब बैंकों एवं पूंजीपतियों की खराब स्थिति सुधारने के लिए राहत पैकेज दी जाती है तो किसानों को क्यों नहीं? किसानों को भी पैकेज देना होगा, ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो। धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि किसानों को प्रति माह 10,000 प्रतिमाह देने की आवश्यकता है। प्रत्येक प्रखंड में शीतगृह बनाने की आवश्यकता है, ताकि किसान अपना उपजाया हुआ फसल वहां रख सके। धरना में अंचल मंत्री अर्जुन यादव, सच्चिदानंद पांडे, रामेश्वर यादव, पुरुषोत्तम यादव, दशरथ पासवान, योगेश यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, ब्रह्मदेव दास, महिला नेत्री सोनिया देवी, रफीक मियां ने भी संबोधित किया। धरना के माध्यम से सात सूत्री मांग पत्र कोडरमा उपायुक्त को महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा गया। धरना में अर्जुन रजक, तिलक दास, गजाधर राणा, भैरव पंडित, रविंद्र ठाकुर, सुमन दास, शहादत मियां, भिखारी साहू, रामू पंडित, बबलू दास, उमा देवी, रेखा देवी, प्रमिला देवी, मुनिया देवी, बलवा देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन अंचल मंत्री सच्चिदानंद पांडे ने किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,742