झारखंड
झारखंड : तीन सितंबर तक बारिश के आसार
ABN Bureau
•
31 Aug, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तीन सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताये हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में तीन सितंबर तक तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कई हिस्सों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
एक तरफ सुबह में जहां भारी धूप देखने को मिलती है, तो वहीं शाम होते-होते मौसम सुहाना हो जाता है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसकी वजह से 31अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक राज्यभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रांची, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, गुमला, कोडरमा, चतरा, धनबाद, गढ़वा, लातेहार,पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग, खूंटी और सरायकेला में मेघ गर्जन हो सकता है।
विज्ञापन