Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : सरकार से नहीं हट रहे संकट के बादल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : सरकार से नहीं हट रहे संकट के बादल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सरकार पर संकट के बादल छाए हैं। सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द वाले मामले को लेकर पूरी कैबिनेट और विधायक रायपुर में डेरा डाले है। इस बीच बड़ी खबर है कि रायपुर से झारखंड के चार मंत्री रांची रवाना हो गए हैं। इन मंत्रियों को रायपुर एयरपोर्ट पर लेने के लिए मंत्री सत्यानंद भोक्ता पहुंचे थे। सत्यानंद भोक्ता के साथ प्रदीप यादव भी थे। प्रदीप यादव यहां विधायकों के साथ रायपुर में रुकेंगे, जबकि मेफेयर में रुके चार मंत्री सत्यानंद भोक्ता के साथ झारखंड के लिए रवाना हुए हैं। जो चार मंत्री रायपुर से रांची के लिए रवाना हुए हैं उनमें मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेखा शामिल हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,324