Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पटना के लिए रवाना हुई जूनियर बालिका कबड्डी टीम, टीम में जिले की दो बेटियां भी हैं शामिल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड का प्रतिनिधित्व करने पटना के लिए रवाना हुई जूनियर बालिका कबड्डी टीम, टीम में जिले की दो बेटियां भी हैं शामिल
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। 1 में 4 सितंबर तक पटना में आयोजित 48वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हेतु झारखण्ड जूनियर बालिका कबड्डी टीम हेतु प्रशिक्षण शिविर 18 से 31 अगस्त तक आयोजित था। इस प्रशिक्षण शिविर हेतु 300 से अधिक जूनियर बालिका कबड्डी प्रतिभागियों में से 18 जूनियर बालिका खिलाड़ी का चयन हुआ था। जिसमे से कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रतिभा को देख कर 12 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हुआ है। एवं ये खिलाड़ी झारखण्ड का प्रतिनिधित्व देश भर से आने वाले खिलाड़ियों के बीच करने के लिए बुधवार सुबह कोडरमा जंक्शन से रवाना हो गईं। टीम में ज्योति कुमारी - गढ़वा, रूपा कुमारी - सिंदरी (धनबाद), पारो कुमारी - रामगढ़, श्वेता सुमन - बोकारो, मोनाली कुमारी - सिंदरी (धनबाद), सोनाली कुमारी - कोडरमा, भारती कुमारी - रामगढ़, लकी कुमारी - बोकारो, पूनम बारी - पश्चिम सिंहभूम, सपना कुमारी - रांची, राधा कुमारी - लोहरदगा, विद्या भारती - कोडरम का चयन हुआ है। एवं इन सभी खिलाड़ियों को महिला कोच हजारीबाग की रखी कुमारी प्रशिक्षण दे रहीं हैं। खिलाड़ियों को उपायुक्त कोडरमा श्री आदित्य रंजन, कोडरमा पुलिस कप्तान कुमार श्री गौरव एवं कोडरमा सांसद एवं केंद्र शिक्षा राज्य मंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी जी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं जीत हासिल करने की बात कही। कोडरमा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक एवं जिप सदस्य लक्षमण यादव, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह उपाध्यक्ष तौफिक हुसैन सह सचिव विजय कुमार साहू कोषाध्यक्ष विशाल सिंह एवं कई अन्य पदाधिकारी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम रौशन करने की कामना करते हुए खिलाड़ियों को पटना के लिए विदा किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,322