Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुरुमातु के विस्थापित परिवारों को मिलेगा आवास : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुरुमातु के विस्थापित परिवारों को मिलेगा आवास : उपायुक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज पांडू प्रखंड के मुरुमातु गांव पहुंचकर उस स्थल का जायजा लिया, जहां स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कुछ परिवारों को विस्थापित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही पुराना थाना भवन में तत्काल रूप से आवासित सदस्यों से बातचीत की। वहीं पांडू थाना पहुंचकर मामले में संलिप्त स्थानीय ग्रामीणों पर अबतक हुए कार्रवाई की जानकारी ली। उपायुक्त ने उनके पारिवारिक सदस्यों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उपायुक्त ने प्राथमिकता के तहत उनकी समस्याओं का तत्काल निदान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इनके आवासन हेतु जिला प्रशासन भूमि की खोज में जुटी है। भूमि चिन्हित करते हुए उसपर आवास निर्माण कर उन्हें मुहैया कराई जाएगी। साथ ही आधार, राशन कार्ड बनाने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने इसे जमीन विवाद से संबंधित मामला बताया और कहा कि यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है। एक स्थानीय ग्रामीण के नाम पर जमीन की जमाबंदी है। इसका वेरिफिकेशन स्थानीय अंचल अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय में सभी पारिवारिक सदस्यों को पुराना थाना भवन में आवासन, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इन्हें विस्थापित करने में संलिप्त लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में 12 नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 3 लोग गिरफ्तार भी किये गये हैं। अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का निदेश स्थानीय पुलिस को दिया गया है। साथ ही विवादित भूमि पर धारा-144 लगाते हुए विवादित स्थल पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,611