Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

मेफेयर रिजॉर्ट : जहां ठहरे हैं झारखंडी विधायक, वहां बाहर पहुंची शराब से भरी गाड़ी...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेफेयर रिजॉर्ट : जहां ठहरे हैं झारखंडी विधायक, वहां बाहर पहुंची शराब से भरी गाड़ी...
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चल रहे सियासी हलचल के बीच सत्ताधारी दल के विधायक मंगलवार शाम रायपुर पहुंचे। रायपुर के मेयफेयर रिजॉर्ट में विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। विधायकों के आने से इससे पहले शराब से भरी एक गाड़ी रिजॉर्ट पहुंची थी। गाड़ी में आबकारी विभाग लिखा हुआ था। मीडिया के लोगों ने गाड़ी का वीडियो बनाया तो वापस लौट गई। इस घटना को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल मचा हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा पार्टी कराने का आरोप लगाया। रमन सिंह के इस आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी और बताया कि झारखंड के विधायकों को रायपुर में ठहरने की व्यवस्था क्यों की गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डॉक्टर रमन सिंह को यह देखना चाहिए कि कर्नाटक के विधायक, महाराष्ट्र के विधायक, राजस्थान के विधायक, मध्यप्रदेश के विधायक, दूसरे पार्टी के विधायक जब उठा उठाकर ले गए तब वो चुप क्यों थे। उनकी बोलती बंद क्यों थी। उस समय बोलना था। ये तो हमारी पार्टी के लोग हैं। हमारे गठबंधन के लोग हैं। उनको तकलीफ क्यों हो रही है। उनको तकलीफ इसलिए हो रही है, क्योंकि विधायकों को खुला छोड़ देते तो वो वहां खरीद फरोख्त करते। अन्य राज्यों में जब खरीद फरोख्त हो रही थी डॉक्टर रमन सिंह चुप क्यों थे। जिस प्रकार से महाराष्ट्र में बात चल रही है पचास खोखा, झारखंड में बात चल रही है बीस बीस खोखा।
विज्ञापन