Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चतरा एसिड अटैक पीड़ित से मिले बन्ना गुप्ता, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चतरा एसिड अटैक पीड़ित से मिले बन्ना गुप्ता, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज रांची यहां रिम्स पहुंचकर चतरा में हुए एसिड अटैक के मामले के पीड़ित से मुलाक़ात की। साथ ही पीड़ित परिवार और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। बन्ना गुप्ता ने रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेन बिरुवा को पीड़ित के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा गया कि दवाई तक की व्यवस्था रिम्स प्रबंधन करें। इस मौके पर मंत्री गुप्ता ने रिम्स सुपरिटेंडेंट के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया। साथ ही निर्देश दिया कि हर 12 घंटे में मेडिकल बुलेटिन जारी करें। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने फोन कर डीसी रांची से बात की और यदि जरूरत पड़े तो पीड़ित को एयरलिफ्ट कर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मेडिकल बोर्ड में रिम्स सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेन बिरुवा, सर्जरी विभाग के एचओडी, आई विभाग के एचओडी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन