टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए रांची ने 34वां वाईएमसीए इंटर स्कूल मिनी फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन का चौथा मैच सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा एवं बेथनी कन्वेंट राजा ऊलाहातू के बीच खेला गया, जिसमें बेथानी कॉन्वेंट राजाऊलाहातू ने 10-0 से जीत हासिल की मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ प्रिंस वर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को कार्तिक चक्रवर्ती सदस्य ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने दिया।
टूर्नामेंट का पांचवां मैच सरस्वती विद्या मंदिर ग्रुप ए और होली क्रॉस स्कूल वर्धमान कंपाउंड के बीच खेला गया, जिसमें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ने 8 गोलों से जीत हासिल की आशुतोष तांबा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार श्री प्रीतम जी शिक्षक होली क्रॉस स्कूल के द्वारा दिया गया। टूर्नामेंट का अगला मैच 1 सितंबर को नवा मस्कल स्कूल नामकुम एवं गोंडली पोखर हेस्सेल के बीच खेला जायेगा और दूसरा मैच होली क्रॉस स्कूल एवं डॉन बॉस्को स्कूल हेसाग के बीच खेला जायेगा यह मैच क्रमशाह 2 अपराह्न एवं 3:30 बजे खेला जायेगा।