टीम एबीएन, रांची। एस आर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग रांची में खेल दिवस के शुभ अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। विद्यालय की प्रात:कालीन सभा में सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य एस के मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को पूरे देश भर में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है इस अवसर पर विद्यालय में कबड्डी ,वॉलीबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों को ध्यानचंद की जीवनी से सीख लेनी चाहिए तथा पूरी निष्ठा एवं खेल भावना के साथ खेल को आगे बढ़ाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी में विद्यालय की टीम ए ने टीम बी को 18-16 तथा 20-15 से हराया। वहीं वॉलीबॉल की टीम बी ने टीम ए को 3-2 से हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के खेल शिक्षक आशीष जायसवाल ,रितु रानी सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।