Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अंकिता हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी-मुख्य सचिव को किया तलब

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंकिता हत्याकांड : राज्यपाल ने डीजीपी-मुख्य सचिव को किया तलब
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त बड़ी खबर है, जहां दुमका के अंकिता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने संज्ञान लिया है। झारखंड के राज्यपाल ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए DGP नीरज सिन्हा और झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को तलब किया है। मालूम हो कि दुमका की लड़की अंकिता को शाहरूख नाम के युवक ने जिंदा जला दिया था। अंकिता की मौत पांच दिन बाद रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। इस घटना के बाद से झारखंड की राजनीति उबाल पर है। इस बीच केस के दूसरे आरोपी और शाहरूख के दोस्त को भी दुमका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुमका में हुई इस घटना के बाद पूरे शहर में 144 लागू है और पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। सोमवार को अंकिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दुमका की दुकानें स्वत: बंद रहीं दुमका में सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है तो साथ ही धारा 144 भी लगा दी गई है जिस कारण सड़कों पर 5 या 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ इक्कठा होने पर पाबंदी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,438