Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नाबालिग अंकिता के हत्यारे शाहरुख को फांसी की सजा दिलाये हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नाबालिग अंकिता के हत्यारे शाहरुख को फांसी की सजा दिलाये हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। दुमका की बेटी की रिम्स में मौत के बाद उर झारखंड में उबाल है। अंकिता मर्डर केस पर राजनीतिक सियासत गरमाई जा रही है। इस पर कई नेता अपनी बाते रख चुके हैं। इसके चलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मधुबन गिरिडीह प्रशिक्षण शिविर से हेमंत सरकार पर कड़ा हमला बोला। दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बेटी बहनों की हत्यारी सरकार है। राज्य में बहन बेटियां असुरक्षित हैं। पिछले 32 महीनो में राज्य में 5000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 23 अगस्त को दुमका में शाहरुख हुसैन द्वारा नाबालिग अंकिता सिंह की पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना को राज्य को भयभीत और कलंकित करने वाला बताया। प्रकाश ने कहा कि इस राज्य में बेटी बहन अब अपने घरों में सुरक्षित नहीं है, राज्य में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा। भाजपा नेता ने आगे कहा कि एक तरफ राज्य की बेटी को जलाया जा रहा है और मुख्यमंत्री पिकनिक मना रहे हैं। वहीं उन्होंने अंकिता सिंह की दर्दनाक मौत पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में गिरफ्तार शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से राज्य सरकार फांसी की सजा दिलाए। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा एवम सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,183