झारखंड
लोहरदगा में तैराकी के लिए स्विमिंग पूल बनाने की होगी पहल : धीरज साहू
ABN Bureau
•
28 Aug, 2022
•
8 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में रविवार को एक्टिवेट स्पोर्ट्स के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण रहा। लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन और एफडी एंटरप्राइजेज के तत्वावधान और सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ा तालाब के चारों ओर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। इसमें महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय रही। तालाब के आसपास के तमाम छतों में बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर इस स्विमिंग प्रतियोगिता का आनंद उठा रहे थे।
इसके पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा उपायुक्त बाद डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस कप्तान आर रामकुमार, सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, कार्यपालक दंडाधिकारी अमित कुमार स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी और एफडी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर अब्दुल जब्बार अंसारी और जबारुल आदि ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इन्हीं अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा के लिए 28 अगस्त का दिन काफी सौभाग्यशाली रहा। इतनी बड़ी प्रतियोगिता अनुशासित ढंग से आयोजित होना अपने आप में मिसाल है। पानी का खेल खतरों से भरा होता है। बरसात में तालाब भरा हुआ है। लेकिन जिस तरीके से आयोजकों ने इस का सफल आयोजन किया। उसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं। उन्होंने उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण से आग्रह किया कि लोहरदगा में स्विमिंग पूल निर्माण के लिए डीपीआर बनाकर दे, हम उसे सरकार से स्वीकृति दिलाएंगे। उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे जगह में इस तरह के आयोजन की परिकल्पना हमने नहीं की थी। बाहर के जिलों से भी बड़ी संख्या में युवक- युवतियां शामिल हुई। हम उन्हें भी बधाई देते हैं। धनबाद, रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला के अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़ से भी प्रतिभागी शामिल हुए, यही इस टूर्नामेंट की सफलता की गवाही दे रहा है। उन्होंने आयोजकों को इसके लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एक साथ ट्रॉफी, कैश अवार्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इससे आने वाले दिनों में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। पुलिस कप्तान रामकुमार ने इस मौके पर कहा कि सचमुच यह झारखंड के लिए अनूठा प्रतियोगिता साबित हुआ। इस प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होकर इसकी अहमियत को बता दिया है। यह टूर्नामेंट झारखंड तैराकी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने राज्य स्विमिंग एसोसिएशन के मुख्य कोच उमेश पासवान के द्वारा पूरे टूर्नामेंट को दिशा देने की भी सराहना की। एसपी की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से ड्रोन की व्यवस्था की गई थी। आयोजकों ने चार वोट में गोताखोरों को सेफ्टी जैकेट के साथ तैनात किया था। यह सब इस टूर्नामेंट की विशेषता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सद्भावना वाले खेल को लोहरदगा पुलिस हमेशा प्रोत्साहित करेगी। आने वाले दिनों में इस तरह के खेलों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जायेगा। जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी ने सबके सहयोग और सफलतापूर्वक टूर्नामेंट संपन्न कराने के लिए लोहरदगा वासियों खासकर सांसद, डीसी, एसपी, एसडीओ, कार्यपालक दंडाधिकारी, सिटी मैनेजर विजय कुमार समेत तमाम सहयोगियों के प्रति आभार जताया। प्रायोजक एफबी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर अब्दुल जब्बार अंसारी उर्फ जबारुल ने तमाम प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस अधिकारियों नागरिकों और अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सभी मित्रों सहयोग से यह तैराकी प्रतियोगिता जबरदस्त तरीके से सफल हुआ। मौके पर अन्य लोगों के अलावा बलवीर देव, वीके बालान्जिनप्पा, शैलेंद्र कुमार सुमन, मो फहद, अयूब अली, दिनेश पांडेय, संदीप मिश्रा समेत बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन