Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गर्व की बात... पांडुचेरी में स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 की विजेता बनी बीआईटी लालपुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गर्व की बात... पांडुचेरी में स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 की विजेता बनी बीआईटी लालपुर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नवाचार प्रकोष्ठ एम आई सी नोडल सेंटर श्री वेंकेटेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज पांडुचेरी शॉफ्टवेर सीनियर वर्ग के विजेता बी आई टी लालपुर सेंटर और जूनियर वर्ग की टीम हैदराबाद नॉडल सेंटर में अपनी जीत का परचम लहराया है। इस जीत पर पूरा BIT परिवार में खुशी की लहर है। सीनियर लेवल के विजेता टीम के राहुल कांत, अंशु कुमारी, रुचिका विजय, शौमिक विश्वास, शवाती रानी ने अपनी टीम को नवाचार श्रेणी के प्रथम श्रेणी के एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। उन्हें भी एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया इस ग्रुप के ऊर्जावान प्रतिभागी थे आकाश आर्य, अमन कुमार, पूजा कुमारी, हर्ष राज, कृति शेखर, शुभम कुमार सिंह।सभी विजेताओं को संस्थान की ऊर्जावान निर्देशिका डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि इस हैकथान 2022 का आयोजन इनोवेशन सेल विद्यार्थियों की समस्या का हल करने का मंच प्रदान करता है। देश-विदेश के इस ओपेन इनोवेशन के इस प्रतियोगिता में मेरी सस्थान की टीम पुरे देश में बीआईटी के नाम को बुलंद कर पूरे परिवार का गौरव बढ़ाया है। पूरी टीम को बधाई। इस आयोजन के लिए टीम के संयोजक डॉ उमेश प्रसाद ने दोनों विजेता टीम के सदस्यों को शुभकामना संदेश देते हुए कहा की पूरे भारत में अपनी हुनर से जीत हासिल करने के लिए हम पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,010