Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सतर्क ट्रेन चालक ने पलामू अभयारण्य में बचायी दर्जन भर हाथियों की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सतर्क ट्रेन चालक ने पलामू अभयारण्य में बचायी दर्जन भर हाथियों की जान
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू बाघ अभयारण्य के लगभग एक दर्जन हाथी ट्रेन चालक की समझदारी एवं सतर्कता तथा समय रहते ब्रेक लगा देने से बीती रात मौत के मुंह में जाने से बच गये। अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने को बताया कि रेलवे चालक ने पूरी संजीदगी के साथ जंगली हाथियों को कटने से बचाया है जिसके लिए पलामू बाघ अभयारण्य उनका उनका आभार व्यक्त करता है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि हावड़ा से जबलपुर जाने वाली 11447 डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन के चालक रजनीकांत चौबे को लातेहार जिलान्तर्गत छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन के बीच हाथियों का झुण्ड रेलवे लाइन पर खड़ा नजर आया। उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड को देखते ही उन्होंने आपातकालीन ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया तथा हाथियों के पूरे झुंड को ट्रेन के नीचे कुचलने से बचा लिया।
विज्ञापन